मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महिलाओं का स्वास्थ्य ही स्वस्थ परिवार एवं सशक्त समाज की आधारशिला: डॉ. शालिनी भार्गव

यूसीसीआई महिला उपसमिति ने आयोजित किया महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर संवादात्मक सेमिनार

WAf𝕏TGin✉🖨
महिलाओं का स्वास्थ्य ही स्वस्थ परिवार एवं सशक्त समाज की आधारशिला: डॉ. शालिनी भार्गव

उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की महिला उपसमिति द्वारा महिला सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए “महिलाओं का स्वास्थ्य एवं कल्याण - जीवन के प्रत्येक चरण में स्वास्थ्य चुनौतियों से सामंजस्य” विषय पर परिचर्चात्मक सेमिनार आयोजित किया गया।

सेमिनार के पश्चात महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. शालिनी भार्गव, वरिष्ठ स्त्री रोग एवं बांझपन विशेषज्ञ, शांति राज हॉस्पिटल तथा विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध पर्वतारोही सुश्री मनस्वी अग्रवाल थीं।महिला उपसमिति की को-चेयरपर्सन श्रीमति प्रिया मोगरा ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि यूसीसीआई का उद्देश्य इस वर्ष महिला उपसमिति की पहुंच को यूसीसीआई से जुड़ी प्रत्येक महिला तक विस्तारित करना है।

चाहे कोई महिला सक्रिय उद्यमी हो अथवा पारिवारिक व्यवसाय को एक समर्पित गृहिणी के रूप में सहयोग दे रही हो, वह यूसीसीआई परिवार का अभिन्न हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की अधिक भागीदारी, नेतृत्व और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए महिला सदस्यों से ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

उन्होंने शांति राज हॉस्पिटल एवं उनकी पूरी टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।महिला उपसमिति की चेयरपर्सन श्रीमति सीमा पारीक ने कहा कि महिलाएं सामान्यतः परिवार और कार्य को प्राथमिकता देते हुए अपने स्वास्थ्य की ओर अपेक्षाकृत कम ध्यान दे पाती हैं।

इसी दृष्टि से महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।यूसीसीआई अध्यक्ष श्री सन्दीप बापना ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम, डायटीशियन तथा महिला प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महिला उपसमिति की चेयरपर्सन श्रीमति सीमा पारीक एवं उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम परिवार और समाज दोनों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।श्रीमति मनजीत बंसल ने विशिष्ट अतिथि पर्वतारोही सुश्री मनस्वी अग्रवाल का परिचय दिया।

सुश्री मनस्वी अग्रवाल ने एक खिलाड़ी एवं पर्वतारोही के रूप में अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को अपने जीवन के निर्धारित लक्ष्यों को उत्साह, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।इसके पश्चात श्रीमति मनजीत बंसल ने डॉ. शालिनी भार्गव का परिचय दिया।

डॉ. भार्गव ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न आयु-चरणों में महिलाओं के सामने आने वाली स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने युवावस्था, मध्य आयु तथा वृद्धावस्था में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन, थायरॉयड, मातृत्व, प्री-मेनोपॉज एवं पोस्ट-मेनोपॉज आदि से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।प्रश्नोत्तर सत्र में महिला प्रतिभागियों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. शालिनी भार्गव ने सहज एवं उपयोगी ढंग से समाधान किया।कार्यक्रम में 35 से अधिक महिला सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेमिनार के पश्चात आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में महिलाओं को विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।कार्यक्रम के अंत में श्रीमति दर्शना सिंघवी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, चिकित्सा विशेषज्ञों, शांति राज हॉस्पिटल की टीम तथा सभी महिला प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।