मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 29 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

केशरिया जी महातीर्थ के गज मंदिर में भव्य हाईटेक संग्रहालय का लोकार्पण 2 दिसंबर को साध्वी विद्युत प्रभा श्रीजी की मेवाड़ में अंतिम देशणा होगी

उदयपुर। केशरिया जी महातीर्थ स्थित सर कीका भाई धर्मशाला के ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध गज मंदिर में परमात्मा केशरियानाथ के कल्याणकों, पूर्व

WAf𝕏TGin✉🖨
केशरिया जी महातीर्थ के गज मंदिर में भव्य हाईटेक संग्रहालय का लोकार्पण 2 दिसंबर को साध्वी विद्युत प्रभा श्रीजी की मेवाड़ में अंतिम देशणा होगी

उदयपुर। केशरिया जी महातीर्थ स्थित सर कीका भाई धर्मशाला के ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध गज मंदिर में परमात्मा केशरियानाथ के कल्याणकों, पूर्व भवों तथा दादागुरुदेवों के चमत्कारों को दर्शाने वाले भव्य हाईटेक संग्रहालय का निर्माण पूर्ण हो गया है।

इस संग्रहालय का भव्य लोकार्पण 2 दिसंबर, बुधवार को प्रातः 9.15 बजे आयोजित होगा।लोकार्पण समारोह परम पूज्य राष्ट्ररत्न, अवंति तीर्थाेद्धारक, खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज साहब की आज्ञानुसार, विदुषी साध्वी गुरुवर्या डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी महाराज साहब एवं साध्वी मंडल के छह साध्वीजी की पावन निश्रा में संपन्न होगा।