मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग संपन्न

बिजनेस प्रजेंटेशन, नॉलेज शेयरिंग और नेटवर्किंग के जरिए सदस्यों ने तलाशे नए अवसर

मुख्य बिंदु
  • बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के निर्माण और एजुकेशन चैप्टर की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
  • मीटिंग में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स ने एक-दूसरे के साथ अपने बिजनेस अनुभव साझा किए तथा नेटवर्किंग, बिजनेस एक्सचेंज और आपसी सहयोग के माध्यम से नए अवसरों पर चर्चा की।
  • बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई केवल नेटवर्किंग का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बिजनेस ग्रोथ और आपसी सहयोग का एक मजबूत माध्यम है।
  • ऑफिशियल मीटिंग्स के जरिए सदस्यों को अपने बिजनेस को प्रस्तुत करने, नए कनेक्शंस बनाने और रेफरल के माध्यम से व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होते हैं।
  • उन्होंने कहा कि अलग-अलग सेक्टर के प्रोफेशनल्स को एक मंच पर जोड़कर बीसीआई मजबूत बिजनेस इकोसिस्टम तैयार कर रहा है।
WAf𝕏TGin🖨
बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग संपन्न

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के निर्माण और एजुकेशन चैप्टर की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मीटिंग में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स ने एक-दूसरे के साथ अपने बिजनेस अनुभव साझा किए तथा नेटवर्किंग, बिजनेस एक्सचेंज और आपसी सहयोग के माध्यम से नए अवसरों पर चर्चा की।बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई केवल नेटवर्किंग का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बिजनेस ग्रोथ और आपसी सहयोग का एक मजबूत माध्यम है।

ऑफिशियल मीटिंग्स के जरिए सदस्यों को अपने बिजनेस को प्रस्तुत करने, नए कनेक्शंस बनाने और रेफरल के माध्यम से व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होते हैं।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग सेक्टर के प्रोफेशनल्स को एक मंच पर जोड़कर बीसीआई मजबूत बिजनेस इकोसिस्टम तैयार कर रहा है।बीसीआई निर्माण के चीफ एडवाइजर आर्किटेक्ट उपेन्द्र तातेड ने कहा कि निर्माण क्षेत्र का दायरा बहुत व्यापक है और इस क्षेत्र में निरंतर सीखने एवं नए अवसरों की अपार संभावनाएँ हैं।

उन्होंने कहा कि मीटिंग्स केवल बिजनेस डिस्कशन तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि नए आइडियाज साझा करने, मजबूत बिजनेस कनेक्शंस बनाने और आपसी सहयोग के नए अवसर तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लुथरा ने कहा कि निर्माण क्षेत्र में मजबूत नेटवर्किंग और सही बिजनेस कनेक्शंस सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं।

बीसीआई निर्माण के माध्यम से आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, इंटीरियर एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स को एक-दूसरे के साथ जुड़ने और सहयोग के नए अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की मीटिंग्स बिजनेस के साथ-साथ नॉलेज शेयरिंग के लिए भी प्रभावी मंच साबित हो रही हैं।बीसीआई एजुकेशन ज्वाइंट सेक्रेटरी शालिनी उपाध्याय ने कहा कि एजुकेशन सेक्टर से जुड़े संस्थानों और प्रोफेशनल्स के लिए आपसी नेटवर्किंग और अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बीसीआई एजुकेशन के माध्यम से सदस्य एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए नए अवसरों और सहयोग की संभावनाओं को तलाश रहे हैं।मीटिंग का प्रमुख आकर्षण बिजनेस प्रजेंटेशन रहा।

बीसीआई एजुकेशन की ओर से प्रहलाद सिंह राव ने अपने वीआईटी एजुकेशन सेंटर और वीआईटी स्कूल के बिजनेस की प्रजेंटेशन दी और उपस्थित सदस्यों को अपने कार्य एवं सेवाओं की जानकारी दी।वहीं बीसीआई निर्माण की ओर से अनिल वैष्णव ने अपने क्वालिटी सेफ्टी केयर पर बिजनेस प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।बीसीआई निर्माण मेंबर तपन शर्मा औरविधि शर्मा ने उनके आगामी दिनों में उदयपुर में 17 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय डिजाइन इंडिया इंटीरियर एक्सपो के बारे में सदस्यों के साथ जानकारी साझा की।मीटिंग में जोधपुर से आए विजिटर बिल्डट्रैक स्मार्ट सोल्यूशन के ओनर विनोद जैन और अभिषेक ने उनके प्रोडक्ट स्मार्ट होम एंड होटल ऑटोमेशन प्रोडक्ट्स विथ सेफ्टी और सिक्योरिटी डिवाइसेज पर बिजनेस प्रजेंटेशन दिया।कार्यक्रम के दौरान बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लुथरा ने नॉलेज एवं एजुकेशन सेशन लिया।

इस सेशन में सदस्यों के साथ उपयोगी जानकारियां और व्यावहारिक अनुभव साझा किए गए।मीटिंग के दौरान सदस्यों ने आपसी परिचय, बिजनेस इंटरैक्शन और नेटवर्किंग के माध्यम से नए कनेक्शंस विकसित किए।

उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे के बिजनेस को समझते हुए भविष्य में बिजनेस एक्सचेंज और आपसी सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी, बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लुथरा, आर्किटेक्ट उपेन्द्र तातेड़, निर्मल हरपावत, परश्मिना जैन, शालिनी उपाध्याय, प्रहलाद सिंह राव, रजत वाधवानी, सिद्धार्थ जैन, कन्हैया लक्षकार, कमलेश कोठारी, अशोक ओझा, यतीन्द्र गढ़वाल, रीना राठौड़, आनंद झा, हरि सिंह झाला, सक्षम कच्छारा, अनिल वैष्णव, विनोद कुमार जैन, अभिषेक, तपन शर्मा, निधि शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।