मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

लोकतंत्र के उत्सव में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

तृतीय चरण: 117 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच चुनने के साथ जिले में मतदान का क्रम पूर्ण

WAf𝕏TGin✉🖨
लोकतंत्र के उत्सव में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

उदयपुर । पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में गुरुवार को जिले की खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर और नयागांव पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ।

इसके साथ ही जिले में पंचायतीराज चुनावों के तहत मतदान का क्रम पूर्ण हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण मतदाताओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी निभाई।

सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिन चढ़ने के साथ मतदान को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ता नजर आया।ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

युवा मतदाताओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक सभी ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान किया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही।

मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार किया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे तक 15.74 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके बाद मतदान की गति में तेजी आई और दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 52.27 हो गया। वहीं अपराह्न 3 बजे तक जिले में 67.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।हर आयु वर्ग में दिखा उत्साहगांव की सरकार चुनने को लेकर हर आयु वर्ग में खासा उत्साह नजर आया।

युवाओं में पहली बार मतदान करने को लेकर विशेष उत्साह दिखा गया। महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा और सहयोग के लिए स्काउट, एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों ने भी सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।

स्वयंसेवकों ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक सहयोग प्रदान कर सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।मतदान का दौर थमा, अब नजरें मतगणना परपंचायतीराज चुनाव के तहत जिले की 20 पंचायत समितियों में तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

प्रथम चरण में पंचायत समिति गिर्वा, नाई, झाड़ोल, फलासिया, मावली, वल्लभनगर, भींडर, घासा, ओगणा तथा कुराबड़ में जिला परिषद के 25 निर्वाचन क्षेत्रों तथा पंचायत समितियों के 160 वार्डों के लिए मतदान हुआ।

वहीं 284 ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप सरपंच और वार्डपंच भी चुने गए। द्वितीय चरण के तहत जिले की बड़गांव, देवला, गोगुंदा, कोटड़ा, सायरा तथा सुलाव पंचायत समितियों में जिला परिषद के 14 तथा पंचायत समितियों के 96 वार्डों के लिए मतदान हुआ।

इस चरण में 189 ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच और वार्डपंचों के लिए निर्वाचन हुआ। तृतीय और उदयपुर जिले में मतदान के अंतिम चरण के तहत खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर एवं नयागांव में जिला परिषद के 8 वार्डों तथा पंचायत समिति सदस्य के 62 वार्डों के लिए मतदान हुआ।

साथ ही 117 ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच चुने गए। यहां उप सरपंच का निर्वाचन शुक्रवार को प्रस्तावित है।

जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों की मतगणना आगामी 20 नवम्बर को होनी है। जिला प्रमुख का निर्वाचन 25 नवम्बर को, उपप्रमुख का 26 नवम्बर को, प्रधानगण का 27 नवम्बर तथा उपप्रधानों का 28 नवम्बर को निर्वाचन होगा।