प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने भारत के चुनाव आयोग के प्रति देश-दुनिया में जो अविश्वस का माहौल है, वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने और विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच से ही ख़त्म होगा।
शर्मा कहा कि मतदाता सूची गहन पुरनीक्षण को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने दो अन्य आयुक्तों को विश्वास में लिए बिना ही करोड़ो लोगों को उनके मताधिकार से वंचित कर दिया। यह लोकतंत्र के प्रति जघन्य अपराध है। उनके खिलाफ कार्यवाई आवश्यक है।
शर्मा ने कहा कि पिछले तीन साल से कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का मुद्दा उठा रही है। अब एसआईआर को लेकर दो आयुक्तों की आपत्तियों को ने भी इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अतएव मुख्य चुनाव से इस्तीफा लेकर जांच जरूरी है। सीईसी द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस मामले पर लीपापोती की ही कोशिश है।