इस दिवाली, टाटा स्टारबक्स ने भारत के होमग्रोन फाइन चॉकलेट ब्रांड पॉल एंड माइक के साथ साझेदारी में एक एक्सक्लूसिव कलेक्शन पेश किया है, जो फेस्टिव गिफ्टिंग को एक नया स्वाद देगा। स्टारबक्स की कॉफी के लोकप्रिय फ्लेवर्स को फाइन चॉकलेट की दुनिया के साथ जोड़ते हुए, यह कलेक्शन कॉफी के पसंदीदा नोट्स, भारतीय स्वादों और दिवाली के पारंपरिक फ्लेवर्स से प्रेरित है, ताकि जाने-पहचाने स्वाद के साथ कुछ नया अनुभव करने का मौका मिले।
कॉफी और चॉकलेट का मेल हमेशा से स्वाभाविक रहा है, लेकिन यह साझेदारी तब और खास बन जाती है जब इसमें त्योहारों की मिठास घुलती है।
फ्लेवर, टेक्सचर और चॉकलेट बनाने की तकनीक पर मिलकर काम करते हुए दोनों टीमों ने ऐसे अनूठे स्वाद तैयार किए हैं, जो कॉफी के खास अंदाज और त्योहारों की पारंपरिक मिठास के बीच खूबसूरती से तालमेल बैठाते हैं।
इसमें जहां कैरेमल मैकियाटो को चॉकलेट के नए रूप में पेश किया गया है, वहीं केसर पिस्ता और पिस्ता कतली जैसे पारंपरिक भारतीय स्वादों को आधुनिक अंदाज दिया गया है।
यह पूरा कलेक्शन उपहार देने, अपनों के साथ साझा करने और नए स्वादों को तलाशने के लिए तैयार किया गया है।
टाटा स्टारबक्स की हेड ऑफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग, मिताली माहेश्वरी ने कहा, "दिवाली मनाने के तौर-तरीके भले ही बदल रहे हों, लेकिन इसकी मूल भावना आज भी वही है—लोगों को करीब लाना और यह जताना कि वे हमारे लिए कितने खास हैं।
गिफ्टिंग इस अपनेपन को जाहिर करने का एक बेहद अहम जरिया है, और आज लोग ऐसे उपहार चाहते हैं जो सोच-समझकर चुने गए हों, खास हों और जिनमें आत्मीयता झलके।
पॉल एंड माइक के साथ हमारी यह साझेदारी त्योहारों के पसंदीदा स्वादों को कॉफी और फाइन चॉकलेट के नए रूपों के साथ पेश करती है। हमें उम्मीद है कि यह कलेक्शन दिवाली के उन छोटे मगर यादगार पलों का हिस्सा बनेगा, जब अपने मिलकर खुशियां बांटते हैं।"
पॉल एंड माइक चॉकलेट्स के फाउंडर, विकास तेमानी ने कहा, "टाटा स्टारबक्स के साथ हमारा यह सहयोग साझा मूल्यों, बेहतरीन शिल्प कौशल और नवाचार (इनोवेशन) का उत्सव है।
हमारे कुशल चॉकलेट निर्माताओं ने स्टारबक्स टीम के साथ मिलकर एक खास चॉकलेट कलेक्शन तैयार करने के लिए लगातार मेहनत की है। हमें विश्वास है कि यह कलेक्शन भारत में फेस्टिव गिफ्टिंग के अनुभव में कुछ नया लेकर आएगा।
हमने मिलकर जो तैयार किया है, उस पर हमें बेहद गर्व है और हमें खुशी है कि इस दिवाली देशभर के स्टारबक्स स्टोर्स पर ग्राहक इन अनूठे स्वादों का आनंद ले सकेंगे।"
इस लिमिटेड-एडिशन कलेक्शन में शामिल हैं: हैंडक्राफ्टेड आर्टिसनल चॉकलेट्स: यह कलेक्शन अलग-अलग स्वादों और टेक्सचर का अनूठा मेल पेश करता है।
इसमें कैरेमल मैकियाटो जैसी कॉफी से प्रेरित चॉकलेट्स से लेकर केसर पिस्ता और पिस्ता कतली जैसे पारंपरिक फेस्टिव फ्लेवर्स को आधुनिक अंदाज में शामिल किया गया है।
हेजलनट प्रालिन, काजू क्रेमिनो और चॉकलेट बेरी क्रंच जैसे अन्य विकल्प इस कलेक्शन को उपहार देने, अपनों के साथ साझा करने और नए स्वादों का आनंद लेने के लिए खास बनाते हैं।
(कीमत: 116 ग्राम के एक बॉक्स में 12 हैंडक्राफ्टेड चॉकलेट्स के लिए 990 रुपये) चॉकलेट बेरी क्रंच: टोस्टेड क्विनोआ, हल्की खटास वाली क्रैनबेरी और कुरकुरे कद्दू के बीजों से तैयार यह डार्क चॉकलेट रोशे स्वाद और टेक्सचर का उम्दा संगम पेश करता है। पॉल एंड माइक + स्टारबक्स की खूबसूरत फेस्टिव पैकेजिंग में पेश किया गया यह विकल्प त्योहारों के दौरान अपनों को उपहार देने और साथ मिलकर इसका आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
