मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

उदयपुर में 26 नवंबर को MSME उद्यमियों के लिए जागरूकता अभियान, सरकारी योजनाओं की मिलेगी संपूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार से लेकर एक्सपोर्ट पॉलिसी तक—एक ही मंच पर जानेंगे उद्यमी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान एवं सेमिनार का आयोजन 26 नवंबर 2026, गुरुवार को उदयपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करना है।कार्यक्रम का आयोजन मधुश्री बैंक्वेट, 100 फीट रोड, जूडियो के पीछे, शोभागपुरा, उदयपुर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

सेमिनार के पश्चात प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।जागरूकता अभियान में उद्यमियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना, डॉ. बी.आर. आंबेडकर दलित-आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।इसके साथ ही ट्रेड पॉलिसी, एक जिला एक उत्पाद (ODOP) पॉलिसी, MSME पॉलिसी एवं एक्सपोर्ट पॉलिसी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी विशेषज्ञों द्वारा साझा की जाएंगी।कार्यक्रम में केवल योजनाओं की जानकारी ही नहीं दी जाएगी, बल्कि पात्र उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, आवेदन प्रक्रिया समझने तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने में भी सहयोग किया जाएगा।

इसका उद्देश्य उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके व्यवसाय के विस्तार, रोजगार सृजन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है।राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने उदयपुर के MSME उद्यमियों, नए व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं तथा विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।