उदयपुर। स्वर्गीय बिशप देव प्रसाद गणावा को पटेल सर्किल स्थित सर्व धर्म मैत्री सदन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा संस्था के सभागार में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संस्था के निदेशक फादर अगस्टिन एसवीडी द्वारा शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों अभिनंदन करते हुए बिशप गणावा की सादगी व उनके द्वारा किए गए मानवीय व उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात दो मिनट मोन धारण कर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु प्रभु से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम संचालन करते हुए शायर मुश्ताक़ चंचल ने उनके देश एवं समाज हितार्थ किए गए कार्यों पर आधारित रचना प्रस्तुत कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल पण्डित, डा.सुजान सिंह, डा.इसहाक फुर्कत, सिस्टर्स सुनीता, सुनीला, किरण एवं प्रमिला द्वारा, अपने गम्भीरता भरे शब्दों से शोक सभा को भावविभोर कर दिया।
फादर जोबिन एवं उपस्थित सभी ने स्वर्गीय बिशप गणावा की तस्वीर को पुष्पांजलि अर्पित की।
