मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस एवं शतरंज टूर्नामेंट का समापन समारोह

दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस एवं शतरंज टूर्नामेंट का समापन समारोहऐश्वर्या कॉलेज की मेजबानी में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस एवं शतरंज टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ।

WAf𝕏TGin✉🖨
दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस एवं शतरंज टूर्नामेंट का समापन समारोह

दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस एवं शतरंज टूर्नामेंट का समापन समारोह ऐश्वर्या कॉलेज की मेजबानी में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस एवं शतरंज टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. भीमराज पटेल, पूर्व सचिव,युनिवर्सिटी स्पोर्टस बोर्ड रहे। अतिथियों का सम्मान छात्र काव्यांश सेन और दर्शिल सुखवाल द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर कला महाविद्यालय ने अपना परचम लहराया, दूसरा स्थान गवर्नमेंट कॉलेज मावली तथा तीसरा स्थान विधि महाविद्यालय के नाम रहा।

टेबल टेनिस टूर्नामेंट में महिला वर्ग में पहले स्थान पर कला महाविद्यालय दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट कॉलेज सिरोही तथा तीसरे स्थान पर विधि महाविद्यालय रहा।

शतरंज टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में विज्ञान महाविद्यालय ने पहला स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज एवं तीसरे स्थान पर कला महाविद्यालय रहे।

शतरंज टूर्नामेंट में महिला वर्ग में कला महाविद्यालय प्रथम, दूसरे स्थान पर विधि महाविद्यालय तथा तीसरे स्थान पर विज्ञान महाविद्यालय रहे।

बेस्ट प्लेयर शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में विज्ञान महाविद्यालय से समर शाह तथा महिला वर्ग में कला महाविद्यालय से दक्षिता कुमावत विजेता रही।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कला महाविद्यालय से प्रद्युम्न सिंह हिरण तथा महिला वर्ग में कला महाविद्यालय से खुशी विजेता रही। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. डी एस चौहान उपस्थित रहे । चयन समिति में श्री अविनाश कुमावत और श्री राजेंद्र तेली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शमील शेख एवं धन्यवाद ज्ञापन नरेश डांगी द्वारा दिया गया।