मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने की विशेष व्यवस्थाएं

38 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं के 824 फेरे, 48 जोड़ी रेलसेवाओं में 150 अतिरिक्त डिब्बों की सुविधा

WAf𝕏TGin✉🖨
त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने की विशेष व्यवस्थाएं

जयपुर। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो तथा अधिक से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए रेल सुविधा मिल सके, इसके लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, पूर्व में संचालित स्पेशल रेलसेवाओं की अवधि में विस्तार तथा नियमित रेलसेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे लगाये जा रहे है।उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 13 जोड़ी नई स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनके कुल 264 फेरे होंगे।

इन रेलसेवाओं के माध्यम से यात्रियों को विभिन्न प्रमुख शहरों एवं गंतव्यों के लिए अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही, पूर्व में संचालित 16 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाई गई है, जिनके 406 फेरे संचालित होंगे।

वहीं, 09 जोड़ी बाईपास स्पेशल रेलसेवाओं की अवधि में भी विस्तार किया गया है, जिनके कुल 154 फेरे होंगे।

इस प्रकार त्योहारों के दौरान कुल 38 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं के 824 फेरे संचालित किए जाएंगे।इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 48 जोड़ी नियमित रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के कुल 150 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

इससे रेलसेवाओं में अतिरिक्त बर्थ एवं सीटें उपलब्ध होंगी और त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए रेल सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ये व्यवस्थाएं की गई हैं।

स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन एवं अवधि विस्तार से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे, वहीं नियमित रेलसेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने से अधिक यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा।