मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

वृद्धाश्रम पर हुआ चिकित्सा शिविर का आयोजन

जैसलमेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा तैयार किए गए Awareness Module for Senior Citizens के निर्देशों की पालना में

WAf𝕏TGin✉🖨
वृद्धाश्रम पर हुआ चिकित्सा शिविर का आयोजन

                    जैसलमेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा तैयार किए गए Awareness Module for Senior Citizens के निर्देशों की पालना में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर द्वारा दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का मासिक निरीक्षण किया गया।

                 सचिव ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधा, आवास, भोजन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की जांच की। इसके अतिरिक्त समस्त आवासित वृद्धजनों संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई एवं वृद्धजनों के पुनर्वास के संबंध में सशक्त कदम उठाए जाने बाबत् निर्देशित किया गया।

                दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में आयोजित चिकित्सा शिविर में डा. अरविंद पटेल ने वृद्धजनों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, खांसी-जुकाम, सरदर्द और पेट सम्बंधी सामान्य बीमारियों एसिडिटी, गैस और दस्त संबंधित जांचे की।