मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

खाटूश्याम जी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पलसाना स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा

WAf𝕏TGin✉🖨
खाटूश्याम जी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पलसाना स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार

जयपुर । उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

इसी क्रम में जयपुर मंडल के पलसाना स्टेशन पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली कमीशन की गई।इस प्रणाली के अंतर्गत स्टेशन पर ट्रेन इंडिकेशन डिस्प्ले सिस्टम, कोच गाइडेंस बोर्ड एवं डिजिटल क्लॉक जैसी आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इन सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान, प्लेटफॉर्म एवं कोच की स्थिति सहित आवश्यक जानकारी आसानी से एवं स्पष्ट रूप से प्राप्त हो सकेगी।एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली के शुरू होने से पलसाना स्टेशन पर यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, व्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।