मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

1500 मंदिरों-बावड़ियों की सफाई में योगदान, डॉ. स्वीटी छाबड़ा को बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड

उदयपुर। स्वच्छता, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि की मेंटर डॉ. स्वीटी छाबड़ा को बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया।

WAf𝕏TGin🖨

यह सम्मान उन्हें 19 सितंबर 2026 को उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया।डॉ.छाबड़ा ने उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाते हुए अब तक करीब 1500 मंदिरों एवं बावड़ियों की सफाई करवाई है।

उनके प्रयासों से धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिला है।डॉ. छाबड़ा लंबे समय से समाजसेवा और स्वच्छता के कार्यों से जुड़ी हैं।

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि की मेंटर के रूप में भी वे विभिन्न सेवा गतिविधियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। उनके इस निरंतर प्रयास को सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस अवसर पर मोहित राजानी,परमेश्वर अग्रवाल,सुनीता सिंघवी,अंगद छाबड़ा मौजूद थे।