मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी ने मनाया कुकुर तिहार, श्वानों की वफादारी को किया नमन

उदयपुर। एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी की ओर से कुकुर तिहार का पर्व श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी ने मनाया कुकुर तिहार, श्वानों की वफादारी को किया नमन

उदयपुर। एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी की ओर से कुकुर तिहार का पर्व श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्वानों की निस्वार्थ वफादारी, प्रेम और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी पूजा-अर्चना की गई तथा उन्हें भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक डॉ. माला मट्ठा एवं संस्था की सदस्य किरण भावसार उपस्थित रहीं। दोनों ने श्वानों को तिलक लगाकर और भोजन कराकर उनके प्रति प्रेम एवं सम्मान प्रकट किया।

डॉ. माला मट्ठा ने कहा कि श्वान केवल एक जानवर नहीं, बल्कि इंसान के सच्चे और वफादार साथी हैं। उनका निस्वार्थ प्रेम और वफादारी हमें प्रेम, करुणा और समर्पण का संदेश देती है।

इस आयोजन के माध्यम से संस्था ने समाज को संदेश दिया कि पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम, दया और सम्मान रखना ही सच्ची मानवता है।

हर जीव अनमोल है, हर जीवन मायने रखता है।