मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

उदयपुर की नेहल सिशोदिया ने बालिका एकल व हरमन पण्डित युगल के फाईनल में

उदयपुर : राजस्थान स्टेट बैडमिंटन सब जूनियर अंडर 17 चैंपियनशिप में बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। आयोजन सचिव सुधीर बक्षी ने बताया कि राजस्थान स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाईनल मुकाबले गुरुवार प्रातः 9 बजे आयोजि

WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर की नेहल सिशोदिया ने बालिका एकल व हरमन पण्डित युगल के फाईनल में

उदयपुर : राजस्थान स्टेट बैडमिंटन सब जूनियर अंडर 17 चैंपियनशिप में बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। आयोजन सचिव सुधीर बक्षी ने बताया कि राजस्थान स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाईनल मुकाबले गुरुवार प्रातः 9 बजे आयोजित होंगे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल व चंण्डीगड के प्रशासक गुलाब चन्द कटारिया होंगे।

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शहर विधायक ताराचन्द जैन, रोशन बडयाल, जोईन्ट कमिशन, सीजीएसटी होंगे साथ ही उदयपुर बैडमिंटन संघ के संरक्षक राज लोढा व अरविंद सिंघल भी उपस्थित रहेंगे।

बुधवार को हुए मुकाबलों में मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में मानस गेहलोत व लक्षिता भारद्वाज ने तनिष्क शर्मा व काव्या चौधरी को 15-9, 16-14 से वहीं कंदर्प शर्मा व देशना जैन ने हरमन पंडित व अद्विका शर्मा को 15-4, 20-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका एकल सेमीफाइनल में रितिका झामनानी ने काव्या जोशी को 15-5, 13-15 व 15-13 के कड़े मुकाबले में हराया। दूसरे सेमीफाइनल में नेहल सिसोदिया ने लक्षिता भारद्वाज को 15-12, 15-12 से शिकस्त दी।

बालक एकल में श्रेयंश चौधरी ने वयम लांबा को 17-15, 7-15, 15-9 वहीं कंदर्प शर्मा ने हरमन पंडित को 8-15, 16-14 व 15-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

बालिका डबल्स में आराध्या जोधा व देशना जैन ने जोशिका प्रजापत व पद्मजा सिंह को 15-3, 15-11 वहीं काव्या जोशी व लक्षिता भारद्वाज ने अद्विका शर्मा व डानिका कारेल को 15.13ए 15.10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

बालक डबल्स के सेमीफाइनल में रुद्राक्ष मिड्डा व उत्कर्ष सिंह राठौड़ ने अंशुमान चौधरी व गर्वित बरवार को व दूसरे सेमीफाइनल में हरमन पंडित व कंदर्प शर्मा ने अक्षत शेखावत व दिव्यांश तोमर को पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया।