मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
JRNU-News

विद्यापीठ - फ्रेशर पार्टी ‘क्षितिज 2026’ का हुआ आयोजन

अंकित जांगिड़ मिस्टर, प्रियांशी राव ने मिस फ्रेशर का जीता खिताब

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान विद्यापीठ के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय, प्रतापनगर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी ‘क्षितिज 2026’ का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फिल्मी एवं पारंपरिक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उत्साह और उमंग का वातावरण बना दिया।
  • महाविद्यालय की निदेशक डॉ.
  • गुणबाला आमेटा ने विद्यार्थियों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती।
  • शिक्षा प्रत्येक दिन नए क्षितिजों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है।
  • जिस प्रकार सूर्य क्षितिज से उगकर नई रोशनी फैलाता है, उसी प्रकार नवप्रवेशित विद्यार्थी भी नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करें।
WAf𝕏TGin🖨
विद्यापीठ - फ्रेशर पार्टी ‘क्षितिज 2026’ का हुआ आयोजन
1 / 3

उदयपुर 17 सितम्बर। राजस्थान विद्यापीठ के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय, प्रतापनगर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी ‘क्षितिज 2026’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फिल्मी एवं पारंपरिक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उत्साह और उमंग का वातावरण बना दिया।महाविद्यालय की निदेशक डॉ. गुणबाला आमेटा ने विद्यार्थियों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती।

शिक्षा प्रत्येक दिन नए क्षितिजों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है।

जिस प्रकार सूर्य क्षितिज से उगकर नई रोशनी फैलाता है, उसी प्रकार नवप्रवेशित विद्यार्थी भी नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करें।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मंजू मंडोत ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व एवं नैतिक मूल्यों का विकास भी आवश्यक है।

सफलता निरंतर प्रयास करने और चुनौतियों के सामने हार न मानने से प्राप्त होती है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही।

प्रतियोगिता में परिचय, प्रतिभा प्रदर्शन तथा प्रश्नोत्तर के तीन चरण आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।

विभिन्न चरणों के आधार पर विजेताओं एवं रनर-अप का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र अंकित जांगिड़ को मिस्टर फ्रेशर तथा बी.कॉम. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियांशी राव को मिस फ्रेशर का खिताब प्रदान किया गया।

वहीं नम्रता रावत एवं सहज सुखवाल फर्स्ट रनर-अप रहे।धन्यवाद प्रभारी डॉ. नीतू सिंह राठौड़ ने दिया।