मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

म.प्र.कृ.प्रौ.वि. के अनुसंधान निदेशालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों एवं माननीय कुलगुरु डॉ.

WAf𝕏TGin🖨
म.प्र.कृ.प्रौ.वि. के अनुसंधान निदेशालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के अनुसंधान निदेशालय में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों एवं माननीय कुलगुरु  डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसंधान निदेशक डॉ. मनोज कुमार महला ने की।

कार्यक्रम में अनुसंधान निदेशालय के शिक्षण एवं अशिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे के सेवन से स्वयं को दूर रखने, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सह अनुसंधान निदेशक डॉ. रविकांत शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. मनोज कुमार महला ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है और समाज के समग्र विकास में बाधक बनती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, सहकर्मियों एवं विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ, सशक्त, उत्पादक एवं विकसित समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्त वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता से नशा मुक्ति के संकल्प को जन-अभियान का स्वरूप दिया जा सकता है।

कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार द्वारा जारी नशा मुक्ति संबंधी दिशा-निर्देशों तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशों की अनुपालना में किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने तथा समाज में सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।