मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पुष्य नक्षत्र पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए उमड़ा उत्साह

अलंकार ज्वेलर्स में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन के आभूषणों का आकर्षक कलेक्शन, ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए प्रवेश बंद करना पड़ाउदयपुर। पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर रविवार को सोने-चांदी और आभूषणों की खरीदारी को लेकर बाज

WAf𝕏TGin✉🖨
पुष्य नक्षत्र पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए उमड़ा उत्साह
1 / 3

अलंकार ज्वेलर्स में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन के आभूषणों का आकर्षक कलेक्शन, ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए प्रवेश बंद करना पड़ाउदयपुर। पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर रविवार को सोने-चांदी और आभूषणों की खरीदारी को लेकर बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा है।

भारतीय परंपरा में पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते लोग इस अवसर पर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ अन्य मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी को प्राथमिकता देते हैं।

उदयपुर के अलंकार ज्वेलर्स में भी इस अवसर को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

पुष्य नक्षत्र पर भीड़ को देखते हुए कुछ समय के लिये ग्राहको का प्रवेश बंद करना पड़ा।अलंकार ज्वेलर्स के निदेशक मोहन माखिजा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर आभूषण खरीदने को लेकर ग्राहकों में विशेष उत्साह रहता है।

ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान में आकर्षक डिजाइन के आभूषणों का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है।पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी की विस्तृत रेंजअलंकार ज्वेलर्स में सोने के पारंपरिक आभूषणों के साथ डायमंड, पोल्की और कुंदन ज्वेलरी के आकर्षक डिजाइन ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

हल्के वजन की ज्वेलरी, रोजाना पहनने के लिए खूबसूरत आभूषण और विशेष अवसरों के लिए तैयार किए गए डिजाइन भी कलेक्शन का हिस्सा हैं।

यहां ग्राहक अपनी पसंद, जरूरत और बजट के अनुसार आभूषणों का चयन कर सकते हैं।त्योहारी सीजन से पहले बाजार में रौनकपुष्य नक्षत्र को ज्वेलरी कारोबार के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है।

आगामी त्योहारों को देखते हुए भी ग्राहक आभूषणों की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं।

ऐसे में सर्राफा कारोबारियों को बाजार में अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।अलंकार ज्वेलर्स में पारंपरिक भारतीय आभूषण कला और आधुनिक डिजाइन के मेल के साथ ग्राहकों को खरीदारी के विविध विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

पुष्य नक्षत्र के अवसर पर आभूषणों की खरीदारी को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।