उदयपुर। सक्का बिरादरी, उदयपुर की कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सक्का बिरादरी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिरादरी के सदर जनाब हाजी मोहम्मद शरीफ साहब ने की। मीटिंग का संचालन सेक्रेटरी जनाब फिरोज खान ने किया ।
बैठक की जानकारी देते हुए सेक्रेटरी फिरोज खान ने बताया कि बैठक में कौम की सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर निर्णय लिए गए।
उन्होंने बताया कि बैठक में कौम के नौजवानों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने, आपसी भाईचारे एवं एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल्द ही एक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर सभी कैबिनेट सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे।
बैठक में नायब सदर सईद् सक्का, खजांची मोहम्मद नदीम, जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद समीर, प्रवक्ता इज़हार हुसैन,, कैबिनेट सदस्य मोहम्मद वफाती, हैदर अली, इमरान खान,आरिफ खान ख़ास तौर पर मौजूद रहे।
बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और कौम के सामूहिक विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया गया।