मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विकसित भारत-जन सेवा अभियान का शुभारम्भ गुरूवार से, 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

अभियान के सफल संचालन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को किया नोडल अधिकारी नियुक्त

WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर । राज्य में जन सेवा, सामाजित सरोकर एवं सुशासन की भावना को सुदृढ करने तथा विकसित भारत/विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विकसित भारत-जन सेवा अभियान का संचालन जिले में किया जायेगा।

इसका शुभारम्भ ‘‘आर्शीवाद का दीया’’ तथा ‘‘रक्तदान शिविर’’ गतिविधि से गुरूवार से किया जायेगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में सायं 7 बजे दीप प्रजज्वलित किये जायेगे वही विशेष रूप से नवलाभान्वित परिवारों की सहभागिता रहेगी।

नाचना में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है।

जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर अभियान के सुचारू रूप से संचालन, जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा मॉनिटरिग करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद यथार्थ शेखर को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

इसके साथ ही विभिन्न विभागीय अधिकारों को नोडल एवं सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया एवं निर्देशित किया कि अभियान के तहत चिहिन्त की गई 12 गतिविधियों का आयोजन बेहतर ढंग से आयोजित करे।

अभियान के तहत आर्शीवाद का दीया, रक्तदान शिविर से अभियान की शुरूआत होगी वही मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा का आयोजन 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक जिले की समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों मे होगा।

जिसके नोडल अधिकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रहेगे। इसमें चित्रकला, भाषण एवं निबन्ध प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

इसके साथ ही नमो सेवा.अनकही कहानियां का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों मे 18 से 25 सितम्बर व शहरी क्षेत्र में 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक गतिविधि आयोजित होगी इसके नोडल अधिकारी सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क होगे। इसमें सेवा एवं जनकल्याण से जुडी गतिविधियां जैसे वीडियों वाल का प्रसारण होगा।

इसी प्रकार आंगन मिलन सेवा गतिविधि का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक किया जायेगा इसके नोडल अधिकारी उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास होगे। इसके तहत आंगनबाडी केन्द्रो पर मिलन कार्यक्रम, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं सहायिका का सार्वजनिक अभिनंदन किया जायेगा।

सेवा की कहानी गतिविधि का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक किया जायेगा इसमे ंसरकारी योजनाओं के लाभान्वित व्यक्ति/परिवारों की वीडियों रील एवं फोटो तैयार की जाकर, विभिन्न सोशल मीडिया पर प्रसारित की जायेगी।

इसके नोडल अधिकारी सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी होगे। सेवा ज्योति कलश का आयोजन गतिविधि का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जायेगा इसके लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नोडल होगे।

इसके तहत विकसित भारत संकल्प से संबंधित सोलगन एवं पोस्टर बैनर के साथ ही रैली का आयोजन होगा।

इसी प्रकार सेवा मेरा योगदान गतिविधि का आयोजन 2 अक्टूबर को किया जायेगा इसके लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रामीण विकास , आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर एवं अधीशाषी अधिकारी नगरपालिका पोकरण नोडल अधिकारी होगे इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं जिला स्तर पर जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता एवं सामुदायिक सेवा की गतिविधि की जायेगी।

सेवा सेतु अभियान गतिविधि का आयोजन 19 से 25 सितम्बर तक किया जायेगा। इसके लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायती राज, आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर एवं अधीशाषी अधिकारी नगरपालिका पोकरण नोडल अधिकारी होगे।

इसके तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही पात्र लाभार्थियो का पंजीयन किया जायेगा।

इसी प्रकार सेवा के रंग, राष्ट्र के संग गतिविधि का आयोजन 24 सितम्बर तथा 11 अक्टूबर को किया जायेगा। इसके लिए आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर एवं अधीशाषी अधिकारी नगरपालिका पोकरण नोडल अधिकारी होगे।

इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित रगोलियों का प्रदर्शन किया जायेगा। सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेन्ज गतिविधि का आयोजन 1 से 15 अक्टूबर तक किया जायेगा।

इसके लिए उपनिदेशक सूचना प्रोद्योगिक विभाग नोडल होगे इसके तहत युवाओं को नवाचारों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं होगी तथा सुशासन सेवा संवाद गतिविधि का आयोजन होगा।

इसके लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायती राज, आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर एवं अधीशाषी अधिकारी नगरपालिका पोकरण नोडल अधिकारी होगे। इसके तहत जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों/आमजन के साथ संवाद कार्यक्रम होगा।

जिला कलक्टर ने सभी नोडल एवं सह-नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आयोजित की गई गतिविधियों से संबंधित वीडियों एवं फोटो पोर्टल पर अपलोड करेगे वही प्रत्येक गतिविधि के संबंध में समाचार मीडिया में प्रसारित करने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय जैसलमेर को फोटो एवं वीडियों उपलब्ध करायेगे। इस दौरान नगरीय निकाय में आदर्श आचार संहिता की कडाई से पालना की जावे।