मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

इज्तेमाई शादी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

उदयपुर। शबाब -ए-अहल्ले सुन्नत ग्रुप की ओर से तीसरा सामुहिक विवाह सम्मेलन आगामी 15 नवम्बर ( रविवार) को उदयपुर शहर में आयोजित होगा। इस सिलसिले में ग्रुप के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सदस्यगण को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। शबाब -ए-अहल्ले सुन्नत ग्रुप की ओर से तीसरा सामुहिक विवाह सम्मेलन आगामी 15 नवम्बर ( रविवार) को उदयपुर शहर में आयोजित होगा।

इस सिलसिले में ग्रुप के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें सदस्यगण को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक रज़ा कालोनी मस्जिद चौक में आयोजित हुई ।

जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय हुआ कि 15 नवम्बर रविवार को मस्जिद चौक मल्लातलाई से सभी बारातियों को सुबह चाय नाश्ता दिया जाएगा।

उसके बाद सुबह 10 बजे सभी जोड़े की बारात इस्लामिक रीति रिवाज से रवाना होकर सुभाष चौक मल्लातलाई स्थित कचेली तेली समाज नौहरे पहुंचेगी। 11बजे नोहरे में मस्जिद के इमाम मोहम्मद इश्हाक अकबरी सभी दूल्हा - दुल्हन को निकाह पढ़ायेंगे ।

साथ ही देश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआं होगी। सामूहिक निकाह के बाद भोजन की व्यवस्था होगी।

सभी सदस्यों की सहमति के बाद निर्णय हुआ की आगामी बैठक 14 नवम्बर को होगी । शादी सम्मेलन को अन्तिम रुप दिया जाएगा। यह जानकारी शबाब -ए-अहल्ले सुन्नत ग्रुप के सदस्य आजाद शैख, सय्यद शादाब अली ने दी ।