मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

बाल गोपाल सेवा ट्रस्ट की गतिविधियों पर हुई चर्चा

श्री आशुतोष महाराज से मिले ओडिशा पुलिस के पूर्व डीजी श्री केबी सिंह

मुख्य बिंदु
  • अयोध्या वाले श्री आशुतोष महाराज से ओडिशा पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजी) श्री केबी सिंह ने गत दिवस मुलाकात कर बाल गोपाल सेवा ट्रस्ट की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
  • इस दौरान श्री आशुतोष महाराज ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए ट्रस्ट के सेवा कार्यों पर चर्चा की।
  • धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक विस्तार देने तथा संस्था को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
  • मुलाकात के दौरान श्री केबी सिंह ने बाल गोपाल सेवा ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा धार्मिक क्षेत्र में जन कल्याणकारी गतिविधियों को निरंतर संचालित करने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
  • इस अवसर पर श्री आशुतोष महाराज ने श्री केबी सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बाल गोपाल सेवा ट्रस्ट के माध्यम से श्री सिंह सहित अनेक समाजसेवी समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
बाल गोपाल सेवा ट्रस्ट की गतिविधियों पर हुई चर्चा

गाजियाबाद। अयोध्या वाले श्री आशुतोष महाराज से ओडिशा पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजी) श्री केबी सिंह ने गत दिवस मुलाकात कर बाल गोपाल सेवा ट्रस्ट की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान श्री आशुतोष महाराज ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए ट्रस्ट के सेवा कार्यों पर चर्चा की।

धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक विस्तार देने तथा संस्था को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।मुलाकात के दौरान श्री केबी सिंह ने बाल गोपाल सेवा ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा धार्मिक क्षेत्र में जन कल्याणकारी गतिविधियों को निरंतर संचालित करने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर श्री आशुतोष महाराज ने श्री केबी सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बाल गोपाल सेवा ट्रस्ट के माध्यम से श्री सिंह सहित अनेक समाजसेवी समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर जनकल्याण और समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

समाज के सहयोग एवं सहभागिता से इन कार्यों को और व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। मुलाकात के दौरान बाल गोपाल सेवा ट्रस्ट की भावी योजनाओं तथा धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्यों को नई दिशा देने पर भी चर्चा हुई।