मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sangam University News

पत्रकारिता के दो दशक अनुभव के साथ संजय लढ़ा ने हासिल की पीएच.डी., अब ‘डॉ. संजय लढ़ा’ के नाम से नई पहचान

भीलवाड़ा। पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो दशक से अधिक समय से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार संजय लढ़ा ने अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संगम विश्वविद्यालय से प्रबंधन विषय में पीएच. डी.

WAf𝕏TGin✉🖨
पत्रकारिता के दो दशक अनुभव के साथ संजय लढ़ा ने हासिल की पीएच.डी., अब ‘डॉ. संजय लढ़ा’ के नाम से नई पहचान
1 / 2

भीलवाड़ा। पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो दशक से अधिक समय से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार संजय लढ़ा ने अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संगम विश्वविद्यालय से प्रबंधन विषय में पीएच.डी. पूरी कर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्राप्त की है। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें प्रोविजनल डिग्री प्रदान की गई है।

संजय लढ़ा का शोध विषय “समाचार पत्र उद्योग प्रबंधकीय अध्ययन : राजस्थान के विशेष संदर्भ में” रहा। यह शोध उन्होंने संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) करुणेश सक्सेना के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूर्ण किया।

पीएच.डी. की अंतिम परीक्षा भी उल्लेखनीय रही। लढ़ा की फाइनल परीक्षा जोधपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. शर्मा द्वारा ली गई। इस प्रकार शोध कार्य से लेकर अंतिम परीक्षा तक उन्हें विश्वविद्यालय के अनुभवी शिक्षाविदों का मार्गदर्शन एवं मूल्यांकन प्राप्त हुआ।

संजय लढ़ा की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है कि उन्होंने पत्रकारिता के व्यावहारिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अपनी उच्च शिक्षा और शोध की यात्रा को निरंतर जारी रखा। उन्होंने वर्ष 1990 में बी.कॉम., 2004 में एमबीए तथा 2007 में बीजेएमसी एवं एमजेएमसी की शिक्षा प्राप्त की। एमजेएमसी में वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उन्हें तत्कालीन राज्यपाल महामहिम एस.के. सिंह के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था।

वर्ष 2007 से संजय लढ़ा पत्रकारिता एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लगातार जुड़े हुए हैं। उन्होंने दूरदर्शन से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय यात्रा शुरू की। साथ ही वे एनडीटीवी में वर्ष 2011 से 2020 तक जुड़े रहे। इसके साथ ही उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष और न्यूज24 से भी जुड़े हैं। 2021 से वे प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) से भी जुड़े हुए हैं।

करीब 20 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान संजय लढ़ा ने समाचार संकलन, समाचार लेखन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्य किया है। पत्रकारिता के लंबे व्यावहारिक अनुभव के साथ प्रबंधन विषय में शोध कर पीएच.डी. हासिल करना उनकी निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और अकादमिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उनकी शैक्षणिक यात्रा बी.कॉम. से एमबीए, बीजेएमसी, एमजेएमसी (गोल्ड मेडल) और अब प्रबंधन विषय में पीएच.डी. तक पहुंची है। पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव और प्रबंधन के अकादमिक अध्ययन का यह संगम उनकी इस उपलब्धि को और महत्वपूर्ण बनाता है।

पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने पर पत्रकारिता, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. संजय लढ़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. लढ़ा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों, गुरुजनों, शोध मार्गदर्शकों, सहकर्मियों, साथियों एवं शुभचिंतकों के सहयोग और प्रेरणा को दिया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और अनुभव दोनों जीवनभर चलने वाली यात्राएं हैं। पत्रकारिता ने उन्हें समाज और लोगों को समझने का अवसर दिया, वहीं शोध ने किसी विषय को गहराई और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान किया।

“अनुभव जब शिक्षा से जुड़ता है और शिक्षा जब समाज के काम आती है, तभी उपलब्धि सार्थक बनती है।”