मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मावली में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

स्कूली बच्चों ने आमजन को किया प्रेरित

मुख्य बिंदु
  • नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है।
  • चुनावों में अधिक से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों में भी तेजी आई है।
  • इसी क्रम में नगरपालिका मावली में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
  • रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के निर्देशन में सोमवार को स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
  • बच्चे हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियां और बैनर लेकर रैली में शामिल हुए।
  • रैली के दौरान बच्चों ने मतदान के महत्व से जुड़े नारे लगाते हुए आमजन को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
मावली में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

उदयपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है।

चुनावों में अधिक से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों में भी तेजी आई है।

इसी क्रम में नगरपालिका मावली में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के निर्देशन में सोमवार को स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

बच्चे हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियां और बैनर लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान बच्चों ने मतदान के महत्व से जुड़े नारे लगाते हुए आमजन को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

रैली के माध्यम से आमजन को मतदान के अधिकार का उपयोग करने और निष्पक्ष एवं जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया।