मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का हुआ आयोजन

जैसलमेर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जैसलमेर जिले की पंचायती समिति

WAf𝕏TGin✉🖨
प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का हुआ आयोजन

जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जैसलमेर जिले की पंचायती समिति जैसलमेर में प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देश की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार 10 अक्टूबर को प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उप खण्ड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यालय में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी पंचायती राज चुनावों में खड़े होने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन नियमों ओर नाम निर्देशन- पत्र भरने की सामान्य जानकारी प्रदान की गई।