मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पार्षद सम्मान एवं डांडिया कार्यक्रम

उदयपुर | ग्रुप अध्यक्ष श्री के.एस. नलवाया ने बताया कि नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का मंच से सम्मान किया गया। तत्पश्चात डांडिया

उदयपुर | ग्रुप अध्यक्ष श्री के. एस. नलवाया ने बताया कि नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का मंच से सम्मान किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
पार्षद सम्मान एवं डांडिया कार्यक्रम

उदयपुर | ग्रुप अध्यक्ष श्री के.एस. नलवाया ने बताया कि नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का मंच से सम्मान किया गया। तत्पश्चात डांडिया रास-रंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत हास्य योग, नवकार मंत्र जाप, दीप प्रज्वलन, ग्रुप कविता तथा फेडरेशन सूत्र वाचन के साथ हुई। इसके पश्चात मंच पर मेवाड़ रीजन के अध्यक्ष अरुण मांडोत, ग्रुप अध्यक्ष के.एस. नलवाया, उपाध्यक्ष कमल कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष शांतिलाल मेहता एवं सचिव गौतम कुमार नागोरी को आमंत्रित किया गया।

ग्रुप अध्यक्ष द्वारा पधारे सभी रीजन पदाधिकारियों, पार्षदों एवं ग्रुप के सभी दंपति सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

तत्पश्चात अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर माह में जन्मदिन मनाने वाले सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी गई। इस अवसर पर ग्रुप की गतिविधियों की आवश्यक जानकारी भी दी गई। अध्यक्ष ने बताया कि ग्रुप द्वारा अप्रैल 2026 से अब तक विभिन्न क्षेत्रों में 277 सेवा कार्य किए गए, जिनकी कुल लागत रुपये 20,83,853 रही।

इसके बाद पधारे पार्षदों — निधि गोधा, खुशबू मेहता, कुलदीप मेहता, किरण कुमार जैन एवं वैभव भंडारी — का ऊपरना से मंच द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत ने सदन को संबोधित करते हुए सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई दी तथा ग्रुप के सेवा कार्यों एवं गतिविधियों की सराहना की।

तत्पश्चात सहसचिव राजेंद्र खोखावत द्वारा सभी जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों का ऊपरना एवं गिफ्ट देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उषा दक एवं विमला सोनी द्वारा डांडिया कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की निर्णायक मंडल सदस्य सीमा चंपावत एवं मधु खिमेसरा द्वारा बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांडिया एवं बेस्ट कपल का चयन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को ऊपरना एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। डांडिया कार्यक्रम की संचालिका उषा दक का भी ऊपरना से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव गौतम नागौरी ने किया।

अंत में ग्रुप उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार जताते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की तथा राष्ट्रगान के लिए सभी को आमंत्रित किया।