मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

कॉलेज ऑफ फिशरीज में आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। कॉलेज ऑफ फिशरीज के एनएसएस विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम के दूसरे दिन आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला

उदयपुर। कॉलेज ऑफ फिशरीज के एनएसएस विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम के दूसरे दिन आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

WAf𝕏TGin🖨
कॉलेज ऑफ फिशरीज में आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। कॉलेज ऑफ फिशरीज के एनएसएस विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम के दूसरे दिन आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), गृह मन्त्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न आपदा परिस्थितियों के प्रति जागरूक एवं तैयार करना था।

एमपीयूएटी के विद्यार्थी कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने बताया कि कॉलेज ऑफ फिशरीज के एनएसएस विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य उन्हें आपदा प्रबंधन से संबंधित सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

NDRF के निरीक्षक देवेंद्र यादव ने कार्यशाला में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन भी दिया।

 

कार्यशाला में कॉलेज ऑफ फिशरीज के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रशिक्षण गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एल.एन. महावर ने कहा कि इस कार्यशाला का  उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करना है। कार्यशाला का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुमन ताकर  तथा  कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एम.एल. औझा, तकनीकी सहायक श्री बाबुलाल जाट एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहें।