मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विप्र फाउंडेशन एवं सहस्र औदिच्य समाज की संयुक्त पहल

विप्र प्रतिभा सम्मान एवं आरएएस मार्गदर्शन समारोह की तैयारियां पूर्ण, पदाधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। विप्र समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं के सम्मान, प्रोत्साहन एवं युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार, 1 नवंबर 2 से 5 बजे सहस्र औदीच्य नवी धर्मशाला सेक्टर 4 में आयोजित होने वाले विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आरएएस परीक्षा निःशुल्क मार्गदर्शन सेमिनार की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

आयोजन के संबंध में सहस्र औदिच्य समाज एवं विप्र फाउंडेशन के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सहस्त्र औदिच्य समाज की नवी धर्मशाला, सेक्टर-14, उदयपुर में आयोजित हुई।बैठक में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एच. आर. दवे ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन एवं अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन समाज के शैक्षणिक उन्नयन तथा युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।बैठक की अध्यक्षता सहस्र औदिच्य समाज की अध्यक्षा इंदिरा शर्मा ने की।

उन्होंने प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आरएएस अभ्यर्थियों के निःशुल्क मार्गदर्शन कार्यक्रम में समाज की ओर से दिए जा रहे सहयोग एवं सहभागिता पर विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

समाज के सह सचिव डॉ. योगेश जानी ने अधिकाधिक विप्र विद्यार्थियों एवं आरएएस अभ्यर्थियों से इस मार्गदर्शन सेमिनार में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।जिला शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के जिला मुख्य प्रभारी डॉ. मनीष श्रीमाली ने समारोह की विस्तृत रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत-सत्कार, प्रतिभाओं के सम्मान, मंचीय संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी साझा करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।बैठक में शिक्षा प्रकोष्ठ से राजेश पालीवाल, अनुराग शर्मा, अनुराग त्रिपाठी, भावना व्यास, दिनेश शुक्ला एवं लीलाधर नागदा सहित सहस्र औदिच्य समाज के जयप्रकाश शर्मा, दिलीप कुमार व्यास, सरोज व्यास, सुनील दवे, प्रमोद शंकर शर्मा, किशन व्यास एवं प्रमिला व्यास सहित दोनों संस्थाओं के अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि रविवार को आयोजित समारोह में शैक्षणिक एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली विप्र प्रतिभाओं का सम्मान-अभिनंदन किया जाएगा।

साथ ही आरएएस अभ्यर्थियों को आरएएस मेरिट होल्डर्स, अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।आयोजन का मूल ध्येय प्रतिभा सम्मान के माध्यम से प्रतिभा निर्माण करना तथा 60 से 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सामान्य विद्यार्थियों में भी प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश पाने का आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करना है।

इस पहल के माध्यम से समाज में शैक्षणिक जागरूकता, उच्च लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा है।