मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आनंद वृद्धाश्रम में गूंजे देशभक्ति के तराने

उदयपुर। तारा संस्थान द्वारा हिरण मगरी सेक्टर-14 में संचालित आनंद वृद्धाश्रम में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
आनंद वृद्धाश्रम में गूंजे देशभक्ति के तराने
1 / 2

उदयपुर। तारा संस्थान द्वारा हिरण मगरी सेक्टर-14 में संचालित आनंद वृद्धाश्रम में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्ग आवासियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी आवासियों द्वारा सामूहिक रूप से तिरंगा फहराने के साथ हुई।

इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा व्यक्त की।

समारोह के दौरान वृद्धाश्रम के बुजुर्ग आवासियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए। उनके उत्साह और देशप्रेम ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने उत्साहपूर्वक ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयकारे लगाए। इस अवसर पर बुजुर्गों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

समारोह ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच उत्साह, अपनत्व और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।