मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वी.आई.पी. कॉलोनी मेन पार्क सोसायटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया

उदयपुर, 15 अगस्त 2026। वी. आई. पी.

मुख्य बिंदु
  • कॉलोनी मेन पार्क सोसायटी, सेक्टर-9, उदयपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
  • समारोह में सोसायटी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार माथुर ने ध्वजारोहण किया।
  • ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार माथुर एवं उपाध्यक्ष हीरा लाल टेलर और पल्लवी पुरोहित ने राष्ट्र के प्रति समर्पित अपने विचार व्यक्त किए।
  • सांस्कृतिक सचिव वंदना राठौड़ ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया।
  • द्विजा कास्ता एवं शील कास्ता ने देशभक्ति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
  • वहीं गार्गी विजयवर्गीय एवं कौस्तुभ ने राष्ट्र को समर्पित कविता प्रस्तुत की।
WAf𝕏TGin✉🖨
वी.आई.पी. कॉलोनी मेन पार्क सोसायटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया

उदयपुर, 15 अगस्त 2026। वी.आई.पी. कॉलोनी मेन पार्क सोसायटी, सेक्टर-9, उदयपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में सोसायटी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार माथुर ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार माथुर एवं उपाध्यक्ष हीरा लाल टेलर और पल्लवी पुरोहित ने राष्ट्र के प्रति समर्पित अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक सचिव वंदना राठौड़ ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। द्विजा कास्ता एवं शील कास्ता ने देशभक्ति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं गार्गी विजयवर्गीय एवं कौस्तुभ ने राष्ट्र को समर्पित कविता प्रस्तुत की।

समारोह के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में मुकेश कुमार चौधरी को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा पल्लवी पुरोहित को योग शिविर के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। द्विजा कास्ता को स्टेट लेवल बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं राजवीर जैन, ईशिता, मानिया पाण्डे एवं रेन बानेल को शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कॉलोनी के विकास एवं निवासियों के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। समारोह का समापन सभी सदस्यों के सहयोग और कॉलोनी के समग्र विकास के संकल्प के साथ हुआ। मंच का संचालन सोसायटी संरक्षक मनमोहन बहड़ ने किया।