मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

राजभाषा पखवाड़ा-2026 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित

महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने 62 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

मुख्य बिंदु
  • उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय, जयपुर में सोमवार को सभाकक्ष ‘संकल्प’ में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
  • समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कवि श्री धनराज दाधीच ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
  • उनके प्रभावशाली काव्यपाठ की उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
  • समारोह के प्रारंभ में मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री अतुल सक्सेना ने स्वागत संबोधन में उत्तर पश्चिम रेलवे में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति की सराहना की।
  • उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सरकारी कामकाज में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
राजभाषा पखवाड़ा-2026 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय, जयपुर में सोमवार को सभाकक्ष ‘संकल्प’ में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कवि श्री धनराज दाधीच ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

उनके प्रभावशाली काव्यपाठ की उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।समारोह के प्रारंभ में मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री अतुल सक्सेना ने स्वागत संबोधन में उत्तर पश्चिम रेलवे में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति की सराहना की।

उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सरकारी कामकाज में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने अपने संबोधन में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा-2026 के दौरान आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं तथा वर्षभर हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 62 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान राजभाषा विभाग, उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय, जयपुर द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक हिंदी पत्रिका ‘मरुधरा’ के 35वें अंक का विमोचन भी महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा द्वारा किया गया।समारोह का संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री शिवचरण बैरवा ने किया।

अंत में उप मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री कपिल सिंघल ने सभी पुरस्कार विजेताओं एवं समारोह में उपस्थित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष महोदय की अनुमति से उन्होंने राजभाषा पखवाड़ा-2026 के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के समापन की घोषणा की।समारोह में मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री अतुल सक्सेना, समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक के सचिव श्री अनुज तायल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।