मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

सांसद स्वदेशी मेला 2026 में एमपीयूएटी की मशरूम उत्पादन स्टॉल बनी आकर्षण का केंद्र

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के माननीय कुलगुरु (कुलपति) डॉ.

WAf𝕏TGin✉🖨
सांसद स्वदेशी मेला 2026 में एमपीयूएटी की मशरूम उत्पादन स्टॉल बनी आकर्षण का केंद्र

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के माननीय कुलगुरु (कुलपति) डॉ. प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर किसानों के कल्याण एवं तकनीकी प्रसार के कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में डॉ. नारायण लाल मीणा, मशरूम परियोजना प्रभारी ने बताया कि राजस्थान कृषि महाविद्यालय के खेल मैदान में 2 से 5 अक्टूबर 2026 तक 'सांसद स्वदेशी मेला 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

मेले में विश्वविद्यालय द्वारा एक संयुक्त प्रदर्शनी स्टॉल लगाई गई है, जिसमें मशरूम उत्पादन तकनीक विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस स्टॉल के माध्यम से किसानों, युवाओं और आगंतुकों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

साथ ही, उन्हें विश्वविद्यालय की मशरूम प्रयोगशाला से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर 'एग्री-एंटरप्रेन्योरशिप' (कृषि उद्यमिता) अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आय बढ़ा सकें।

मेले में आने वाले आगंतुक इसमें गहरी रुचि दिखा रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने किया स्टॉल का अवलोकन प्रदर्शनी के दौरान राजस्थान सरकार के माननीय जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा ने विश्वविद्यालय की स्टॉल का अवलोकन किया।

अतिथियों ने मशरूम उत्पादन तकनीक और विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के किसानों तक इस तकनीक को पहुँचाने और उन्हें इससे जोड़ने पर बल दिया।

विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य इस मेले के जरिए अधिक से अधिक किसानों और युवाओं को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।