मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश को मानद डॉक्टरेट से नवाजा

सेवा, सद्भाव, शांति, करुणा एवं गोसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान

मुख्य बिंदु
  • गुरु कमल चंद्रोसन गोसेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि ट्रस्ट के प्रेरणास्रोत राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश को सेवा, सद्भाव, शांति, करुणा एवं गोसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सऊदी अरब की सुप्रीम काउंसलिंग संस्थान द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
  • गुरुदेव को मिली यह मानद उपाधि उनके वर्षों से किए जा रहे मानव सेवा, जीव दया, सामाजिक सद्भाव, शांति एवं गोसेवा के कार्यों को मिली महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मान्यता के रूप में देखी जा रही है।
  • इस सम्मान से जैन समाज सहित सनातन समाज और देशभर में गुरुभक्तों में हर्ष की लहर है।
  • गुरु कमल चंद्रोसन गोसेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने संपूर्ण ट्रस्ट परिवार की ओर से राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश को मानद डॉक्टरेट से नवाजा

उदयपुर। गुरु कमल चंद्रोसन गोसेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि ट्रस्ट के प्रेरणास्रोत राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश को सेवा, सद्भाव, शांति, करुणा एवं गोसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सऊदी अरब की सुप्रीम काउंसलिंग संस्थान द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।गुरुदेव को मिली यह मानद उपाधि उनके वर्षों से किए जा रहे मानव सेवा, जीव दया, सामाजिक सद्भाव, शांति एवं गोसेवा के कार्यों को मिली महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मान्यता के रूप में देखी जा रही है।

इस सम्मान से जैन समाज सहित सनातन समाज और देशभर में गुरुभक्तों में हर्ष की लहर है।गुरु कमल चंद्रोसन गोसेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने संपूर्ण ट्रस्ट परिवार की ओर से राष्ट्र संत गुरुदेव कमल मुनि कमलेश को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव का सम्मान समाज के लिए गौरव का विषय है और उनके सेवा, करुणा तथा जीवदया के संदेश से आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।