मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एशिया पेसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर लैक्रोज प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग ने किया अभिनंदन

उदयपुर। ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में संपन्न हुई एशिया पेसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर लैक्रोज प्रतियोगिता में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन कर

WAf𝕏TGin✉🖨
एशिया पेसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर लैक्रोज प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग ने किया अभिनंदन

उदयपुर। ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में संपन्न हुई एशिया पेसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर लैक्रोज प्रतियोगिता में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय टीम में सम्मिलित उदयपुर के जनजाति क्षेत्र के खिलाड़ियों का क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग आयुक्त लेक्रोज प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी के नेतृत्व में उपायुक्त केपी सिंह, अमृता दाधीच, गिरिराज कथेरिया, राकेश रॉयल सहित उपस्थित अधिकारीगण ने अभिनंदन किया तथा ओलंपिक खेल लेक्रोज की उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिभा के प्रदर्शन पर उत्साहवर्धन करते हुए गर्व व्यक्त किया।

लेक्रोज प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा उदयपुर के जनजाति क्षेत्र में खेल की उन्नति हेतु निरंतर किया जा रहे सार्थक प्रयासों की एशिया पेसिफिक लैक्रोज यूनियन द्वारा सराहना की एवं प्रतियोगिता बॉल समर्पित की जिसे इस अवसर पर प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों ने आभार सहित भेंट की ।भारतीय टीम में स्थानीय जनजाति क्षेत्र से प्रशिक्षक नीरज बत्रा के साथ महिला वर्ग में सुनीता मीणा, जुला कुमारी गुर्जर, डाली गमेती, यशिष्ठा बत्रा, मीरा कुमारी दौजा, रोशनी बोस, जानवी राठौड़ एवं यशोदा गमेती तथा पुरुष वर्ग में मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, निशांत नागदा व नारायण लाल गमेती ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

इन खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता से उदयपुर एवं राजस्थान के जनजाति क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।राजस्थान के इन खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए राजस्थान माइन्स एंड मिनिरल्स लिमिटेड ने वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया तथा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को उनके कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और खेल संगठनों के सहयोग का परिणाम बताया ।इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय जनजाति क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए लैक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया, राजस्थान सरकार, वित्तीय सहयोग प्रदान करने वाली राजस्थान माइन्स एंड मिनिरल्स लिमिटेड, लैक्रोज प्रवर्तक एवं आयुक्त, क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग प्रज्ञा केवलरमानी, उदयपुर प्रशासन तथा राजस्थान लैक्रोज संघ के प्रति आभार व्यक्त किया।