मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

इलेक्ट्रिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, घोषणाएं एवं नेट मात्रा की जांच की गई

उदयपुर। उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशों की पालना में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं विधिक माप विज्ञान संबंधी

WAf𝕏TGin✉🖨
इलेक्ट्रिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, घोषणाएं एवं नेट मात्रा की जांच की गई

उदयपुर । उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशों की पालना में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं विधिक माप विज्ञान संबंधी प्रावधानों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले में इलेक्ट्रिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान राजू एलेक्ट्रॉनिक, लकी सेल्स कॉर्पाेरेशन, नाशी एलेक्ट्रॉनिक एवं अमंतरा इंडिया इलेक्ट्रिक प्राइवेट लि. का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर बेचे जा रहे पैकेज्ड इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर अंकित आवश्यक घोषणाओं एवं नेट मात्रा की जांच की गई।निरीक्षण में सभी फर्मों पर बेचे जा रहे पैकेज्ड इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कॉमिडिटिज) नियम, 2011 के अनुरूप आवश्यक घोषणाएं एवं नेट मात्रा सही पाई गई लेकिन अमंतरा इलेक्ट्रिक प्राइवेट लि. पर डिक्लेरेशन नियमानुसार नही पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी कर 15 दिवस मे सुधार हेतु पाबंद किया गया।विधिक माप विज्ञान अधिकारी द्वारा बताया गया कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा एवं पैकेज्ड वस्तुओं पर नियमानुसार घोषणाओं की पालना सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा इस प्रकार के निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।