उदयपुर। नवरात्रि के पावन पर्व को उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति के साथ मनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब अशोका, उदयपुर की ओर से रोटेरियन सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क गरबा वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्कशॉप 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को शाम 5:30 से 6:30 बजे तक अशोका पैलेस, मधुश्री बैंक्विट हॉल में आयोजित होगी। वर्कशॉप कथक आश्रम संस्थान, उदयपुर द्वारा ली जाएगी।
रोटरी क्लब अशोका के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कशॉप में उदयपुर एवं गुजरात के जाने-माने कोरियोग्राफर रोटेरियन सदस्यों एवं उनके परिवारों को गरबा के पारंपरिक एवं आकर्षक स्टेप्स सिखाएंगे।
रोटरी क्लब अशोक के अध्यक्ष रोटेरियन आलोक गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब अशोका सामाजिक सेवा के साथ-साथ अपने सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए निरंतर नए और नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इसी कड़ी में रोटरी क्लब अशोका की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है।
सचिव रोटेरियन डॉ. पूजा देविजा ने बताया कि गरबा मां दुर्गा की आराधना और नवरात्रि से जुड़ा एक पारंपरिक लोकनृत्य है। इसी परंपरा और उत्सव को परिवार के साथ मनाने के उद्देश्य से यह तीन दिवसीय निःशुल्क वर्कशॉप आयोजित की जा रही है।
कथक आश्रम संस्थान उदयपुर की संस्थापिका चंद्रकला चौधरी ने बताया कि गरबा हमारी समृद्ध संस्कृति और धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर कथक आश्रम द्वारा रोटरी क्लब अशोका के सदस्यों को निःशुल्क गरबा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
One attachment • Scanned by Gmail
