मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

यूपीएल सीजन-3 में मेवाड़ लीजेंड्स और गणगौर वॉरियर्स का शानदार प्रदर्शन

मेवाड़ लीजेंड्स ने बागोर रॉयल्स को 3 विकेट से हराया, गणगौर वॉरियर्स ने हल्दीघाटी योद्धा पर दर्ज की जीत; आयुष दीक्षित बने मैन ऑफ द मैच

WAf𝕏TGin✉🖨
यूपीएल सीजन-3 में मेवाड़ लीजेंड्स और गणगौर वॉरियर्स का शानदार प्रदर्शन

उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-3 में रोमांचक क्रिकेट मुकाबलों का सिलसिला जारी है।

टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में मेवाड़ लीजेंड्स और गणगौर वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मेवाड़ लीजेंड्स ने बागोर रॉयल्स को तीन विकेट से हराया, जबकि गणगौर वॉरियर्स ने हल्दीघाटी योद्धा को पराजित किया।

दूसरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आयुष दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।मेवाड़ लीजेंड्स ने तीन विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबलायूपीएल सीजन-3 के उद्घाटन मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बागोर रॉयल्स ने निर्धारित ओवरों में 148 रन बनाए।

टीम की ओर से अरशद ने 38 और ईशान प्रताप ने 34 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में गिरिजा शंकर मेनारिया ने दो विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेवाड़ लीजेंड्स की टीम ने विकास दाहिमा के 37 रनों की अहम पारी की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया और तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

टीम के खिलाड़ियों ने दबाव के बीच संयमित खेल दिखाते हुए जीत सुनिश्चित की।गणगौर वॉरियर्स ने 11 रन से दी शिकस्तआयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि दूसरे मुकाबले में गणगौर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 135 रन बनाए।

टीम की ओर से राजेश सोलंकी ने 26 और पीयूष सोलंकी ने 21 रन बनाए।हल्दीघाटी योद्धा की ओर से अभिषेक चंदेल और चेतन चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्दीघाटी योद्धा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 124 रन ही बना सकी।

टीम की ओर से चेतन चौधरी ने 37 और आयुष राय ने 31 रन बनाए।गणगौर वॉरियर्स की ओर से आयुष दीक्षित, विनोद पालीवाल और विशाल राज वैष्णव ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गणगौर वॉरियर्स ने यह मुकाबला 11 रन से जीत लिया। मैच के बाद मुख्य अतिथि नॉर्थिंग के शुभ कोठारी ने शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष दीक्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।