मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

रोटरी क्लब उदयपुर ने मनाया 69 वंा चार्टर दिवस

शहर को सुन्दर बनानें में संस्थायें आम नागरिक आगें आयें, निगम करेेगा पूरा सहयोगःमहापौर

WAf𝕏TGin✉🖨
रोटरी क्लब उदयपुर ने मनाया 69 वंा चार्टर दिवस

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने आज रोटरी बजाज भवन में आयोजित एक समारोह में अपना 69 वां चार्टर दिवस मनाया।

क्लब को 13 अक्टूबर 1958 को रोटरी इन्टरनेशनल से चार्टर प्राप्त हुआ था।समारोह के मुख्य अतिथि महापौर पारस सिंघवी थे।इस अवसर पर महापौर सिंघवी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के अभाव में विगत 2 वर्षाे में शहर की स्थिति काफी खराब हो गयी थी।

अब इसे सुन्दर से अधिक सुन्दर शहर बनाना है। जिसमें शहर की संस्थाओं व आम नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

इस कार्य में नगर निगम पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि वे छोटे से परिवार से आते है।

उनके पिता के साईकिल की दुकान थी उन्होंने साईकिलों के पंक्चर तक बनायें। आज इस मुकाम तक पंहुचानें में शहरवासियों का बहुत बड़ा सहयोग रहा।

लेकिन राजनीति में उनके इस स्थान तक आनेें में कुछ राजनीतिज्ञों ने बहुत आड़ लगायी, लेकिन समय आनें पर उनसे इसका जवाब भी पूछूंगा कि आखिर मेरा क्या कसूर था, जो उन्होंने अडचनें पैदा की।

राजनीति में अच्छे लोग आगे आनें चाहिये।क्लब अध्यक्ष श्रीचंद खथुरिया ने कहा कि चार्टर डे पर उन पूर्वाध्यक्षों एवं पूर्व सचिवों का सम्मान करनंे का मौका मिला जिन्होंने इस क्लब की नींव रखी।

ये सभी क्लब की धरोहर है और इन्होंने शहर में क्लब की गरिमा बढ़ानें में अमूल्य योगदान दिया। पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि समय पर की जानें वाली सेवा की सच्चें अर्थो में सेवा होती है कयोंकि वहीं सेवा लाभार्थी तक पंहुचती है।

सहायक प्रान्तपाल गजेन्द्र जोधावत ने क्लब की 69 वर्षो की सेवा यात्रा की जानकारी दी।ये हुए सम्मानित- सम्मान समारोह का संचालन करते हुए चार्टर डे सेलिब्रेशन कमेटी चेयरमैन वीरेन्द्र सिरोया अतिथियों के हाथों पूर्वाध्यक्ष बी.एच.बाफना,पदम दुगड़,महेनद्र टाया,निर्मल सिंघवी,नक्षत्र तलेसरा, सुरेश सिसोदिया,वीरेन्द्र सिरोया,एम.एस.सिंघवी,डॉ. अनिल कोठारी,आर.सी.गर्ग,पी.एल.पुजारी,यू.एस.चौहान,एल.एस.कर्णावट,पूर्व प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावत,सुशील बांठिया,बी.एल.मेहता,गजेन्द्र जोधावत,नरेन्द्र धींग,मानिक नाहर,ओ.पी.सहलोत,डॉ. प्रदीप कुमावत,सेवाविृत कर्नल बी.एल.जैन,अनिल छाजेड़,दीपक मेहता,वर्तमान अध्यक्ष श्रीचंद खथुरिया,अध्यक्ष निर्वाचित अजय अग्रवाल, अध्यक्ष मनोनीत एडवोकेट विवेक व्यास को स्मृतिचिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर पूर्व सचिवों को भी सम्मनित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन निराली जैन ने किया। अंत में आभार सचिव दुष्यंत सोमानी ने ज्ञापित किया।