मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर ने पूरा किया अपने घर का सपना

सलखा के शैतान सिंह, राम सिंह और भाखर सिंह को मिला आवासीय पट्टा, खुशी से खिले चेहरे, सरकार व जिला प्रशासन का जताया आभार

WAf𝕏TGin🖨

                  जैसलमेर । राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच और जिला प्रशासन के प्रभावी प्रयासों से जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर ग्रामीणों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत सलखा में आयोजित शिविर तीन परिवारों के लिए जीवन का यादगार दिन बन गया, जब वर्षों से अपने घर के स्वामित्व की प्रतीक्षा कर रहे शैतान सिंह, राम सिंह और भाखर सिंह का सपना आखिरकार साकार हो गया।

              तीनों ग्रामीण लंबे समय से आवासीय पट्टे के लिए प्रयासरत थे, लेकिन विभिन्न कारणों से उनका कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में उनकी समस्या को प्राथमिकता से सुना गया और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें मौके पर ही आवासीय पट्टे प्रदान किए गए।

             शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार ने अपने हाथों से तीनों लाभार्थियों को पट्टे सौंपे। वर्षों के इंतजार के बाद अपने घर के स्वामित्व का अधिकार मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। परिवार के सदस्यों ने भी इस अवसर को खुशी के साथ मनाया।

              लाभार्थियों ने भावुक होकर कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वर्षों से लंबित उनका कार्य इतनी सहजता और पारदर्शिता से एक ही दिन में पूरा हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर वास्तव में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। अब उन्हें अपने आशियाने का कानूनी अधिकार मिल गया है, जिससे उनके परिवार का भविष्य अधिक सुरक्षित और सशक्त होगा।