मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महावीर जैन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह, नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

उदयपुर, 4 सितंबर 2026। महावीर जैन सेकेंडरी स्कूल, हिरण मगरी, सेक्टर नंबर-4 में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह संस्थापक-संचालक डॉ. हिम्मतलाल वया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।प्रधानाचार्या हेमलता जैन ने भगवान कृष्ण के जीवन एवं गीता के सार के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन माधुरी भटनागर ने किया।समारोह में विद्यालय स्टाफ से आयुषी जैन, माधुरी भटनागर, दिव्या हाड़ा, लक्षिका चौहान, दीपिका शर्मा, रचना कोठारी, धनलक्ष्मी व्यास, सुमन सुथार और गणपतलाल सहित अन्य उपस्थित रहे।