मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अशोका ग्रीन में ‘मेवाड़ रास डांडिया 2026’ की धूम, गरबा-डांडिया की धुन पर झूम रहे शहरवासी

20 अक्टूबर तक सजेगा नवरात्रि महोत्सव, आज अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह होंगे विशेष आकर्षण; आकर्षक पुरस्कार और उपहार भी मिलेंगे

WAf𝕏TGin✉🖨
अशोका ग्रीन में ‘मेवाड़ रास डांडिया 2026’ की धूम, गरबा-डांडिया की धुन पर झूम रहे शहरवासी

उदयपुर। झिलमिलाती रोशनी, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, गरबा-डांडिया की गूंजती धुनें और नवरात्रि के उल्लास से सराबोर माहौल।

उदयपुर के अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में इन दिनों ‘मेवाड़ रास डांडिया 2026’ की धूम मची हुई है। महोत्सव में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंच रहे हैं और पारंपरिक गरबा एवं डांडिया खेलकर नवरात्रि का उत्सव उत्साहपूर्वक मना रहे हैं।

आयोजन स्थल पर उमड़ रही भीड़, संगीत की लय पर थिरकते कदम और पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों का उत्साह पूरे माहौल को जीवंत बना रहा है। आयोजन के दौरान बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने विधिवत आरती कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

अशोका ग्रीन में 20 अक्टूबर तक चलेगा महोत्सव 20 अक्टूबर तक चलने वाला यह नवरात्रि महोत्सव प्रतिदिन शाम 7 बजे से आयोजित किया जा रहा है। अशोका ग्रीन में सजे इस उत्सव में पारंपरिक संस्कृति, आधुनिक आयोजन शैली और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

बड़ी संख्या में परिवार, युवा और महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर गरबा और डांडिया की धुनों पर थिरक रहे हैं। महोत्सव में लोगों को अपने परिवार और मित्रों के साथ उत्सव मनाने तथा यादगार पल बिताने का अवसर मिल रहा है।

आयोजन टीम के सचिन वैष्णव ने बताया कि ‘मेवाड़ रास डांडिया 2026’ का उद्देश्य नवरात्रि की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को उत्सव के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। शहरवासियों के उत्साह और लगातार उमड़ रही भीड़ को देखते हुए आयोजन को खास बनाने के लिए विभिन्न आकर्षण और मनोरंजक गतिविधियां रखी गई हैं। गरबा और डांडिया के माध्यम से यह महोत्सव शहरवासियों को एक साझा सांस्कृतिक मंच प्रदान कर रहा है।

आज अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह की विशेष मौजूदगी, आकर्षक पुरस्कार भी बनेंगे आकर्षण ‘मेवाड़ रास डांडिया 2026’ में आज अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में धृतराष्ट्र की भूमिका से पहचान बनाने वाले ठाकुर अनूप सिंह फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उनकी प्रस्तावित उपस्थिति महोत्सव का विशेष आकर्षण होगी।

आयोजन टीम के विपिन पालीवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। वहीं, दिलीप पालीवाल ने बताया कि आयोजन के पहले दिन सोशल मीडिया फॉलोअर्स के लिए निःशुल्क प्रवेश की विशेष सुविधा रखी गई थी।

पीयूष सुथार ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन आकर्षक उपहार और पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें आईफोन जैसे आकर्षक पुरस्कार, निःशुल्क मनाली यात्रा तथा सर्वश्रेष्ठ नर्तक, सर्वश्रेष्ठ युगल और सर्वश्रेष्ठ परिधान के लिए पुरुष एवं महिला वर्ग में पुरस्कार शामिल हैं।

महोत्सव की प्रत्येक शाम को खास बनाने के लिए संगीत, पारंपरिक गरबा, डांडिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। 20 अक्टूबर तक चलने वाला ‘मेवाड़ रास डांडिया 2026’ उदयपुर में नवरात्रि के उल्लास, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक उत्सव का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।