उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगदीश चौक, उदयपुर के विद्यालय की छात्राओं द्वारा जगदीश मंदिर से गणगौर घाट तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं ने स्वच्छता से संबंधित विभिन्न नारे लगाते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगदीश चौक, उदयपुर के विद्यालय की छात्राओं द्वारा जगदीश मंदिर से गणगौर घाट तक जागरूकता रैली निकाली गई।
साथ ही बागोर की हवेली में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर स्कूली छात्राओं के साथ, विद्यालय के शिक्षकों एवं केन्द्र के अधिकारी एवं कमर्चारी भी उपस्थित थे।
