उदयपुर। उदयपुर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल हुआ जिसमें 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ महापौर पारस सिंघवी चुनाव प्रभारी करण सिंह जिला महामंत्री देवी लाल सालवी डॉ पंकज बोराना भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन डांगी प्रताप सिंह राठौड़ मुकेश जोशी शंभू गमेती चुनाव संयोजक भोपाल सिंह राव सह संयोजक गिरीश शर्मा जिला मंत्री तुषार मेहता खुशबू मालवीया एवं पूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अपनी सहभागिता निभाई और पंचायत चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पंचायत चुनाव ग्रामीण विकास जनकल्याण और गांवों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर है। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि गांव-गांव तक विकास पहुंचे हर ग्रामीण की आवाज पंचायत तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित हों।
महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ मैदान में है। सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों से आह्वान है कि वे एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं और ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करें।