जैसलमेर । पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मोहनगढ़ जिला-जैसलमेर में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए आगामी 30 अप्रैल 2027 को आयोजित होने वाली समानांतर प्रवेश परीक्षा 2027 के पंजीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है एवं आवेदन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है।
प्राचार्य पवन कुमार बेनीवाल ने बताया कि प्रवेश के लिए समामान्तर प्रवेश परीक्षा-2027 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमत्रित किए गए है। कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए समामान्तर प्रवेश परीक्षा-2027 में आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मोहनगढ जिला-जैसलमेर भारत सरकार के शिक्षा मत्रांलय के अधीन स्थापित संस्थान है।
इस विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ भोजन, गणवेश, पाठ्य-पुस्तकें एवं स्टेशनरी तथा दैनिक उपयोगी सामग्री आदि उपलब्ध करवाई जाती है।
उन्होेंने बताया कि इस संबंध में कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए समामान्तर प्रवेश परीक्षा के.मा.शि. बोर्ड की और से आयोजित एक प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।
कक्षा 9 के सभी वर्ग के अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच (दोनों दिवस सम्मिलित) एवं कक्षा 11 के सभी वर्ग के अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 01 जुन 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य(दोनों दिवस सम्मिलित) होनी चाहिए एवं यह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित सभी वर्गों के लिए समान रूप से लागू है।
साथ ही इस चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण केवल ऑनलाइन के माध्यम से हो स्वीकार किये जायेगे।
ऑनलाइन पंजीकरण नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट कक्षा 9 के लिए,: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 एवं कक्षा 11 के लिए: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 उक्त लिक के माध्यम से निःशुल्क किये जा सकते है।
ऑनलाइन पंजीकरण हेतु वह अभ्यर्थी पात्रता रखता है, जो जैसलमेर जिले का मूल निवासी है तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जैसलमेर जिले में कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा के लिए कक्षा 8 में अध्यनरत होना चाहिए एवं कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा हेतु कक्षा 10 में अध्यनरत होना चाहिए।