मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

वन्यजीव सप्ताह 2026 का समापन समारोह आयोजित

जैसलमेर। वन्यजीव मंडल जैसलमेर द्वारा आज गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 को जैन उत्कर्ष भवन, जैसलमेर में वन्यजीव सप्ताह 2026 के समापन समारोह का

WAf𝕏TGin✉🖨
वन्यजीव सप्ताह 2026 का समापन समारोह आयोजित

जैसलमेर । वन्यजीव मंडल जैसलमेर द्वारा आज गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 को जैन उत्कर्ष भवन, जैसलमेर में वन्यजीव सप्ताह 2026 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह की थीम Connecting Habitats Thriving Wildlife - “वन्यजीव आवासों को जोड़ना, समृद्ध वन्यजीव” रही।

समारोह की मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जैसलमेर श्रीमती अनुपमा जोरवाल रहीं। कार्यक्रम में उप वन संरक्षक जैसलमेर श्री कुमार शुभम, उप वन संरक्षक IGNP स्टेज-II जैसलमेर श्री देवेन्द्र सिंह भाटी, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग श्री उमेश वारंगटीवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, वन विभाग के कार्मिक, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उप वन संरक्षक वन्यजीव जैसलमेर श्री चंद्रपाल सिंह चौहान द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने वन्यजीव सप्ताह के दौरान वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।

समारोह के दौरान वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जैसलमेर के विशिष्ट मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र एवं यहां पाए जाने वाले वन्यजीवों के संरक्षण में युवा पीढ़ी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में सहायक वन संरक्षक अशोक सिंह सिसोदिया द्वारा वन्यजीव सप्ताह के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह का उद्देश्य वन्यजीवों एवं उनके आवासों के संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत करना रहा।