मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जैन सोशल ग्रुप उदयपुर कुटुंब ने उपमहानिरीक्षक सुमन मालीवाल का किया सम्मान

उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप उदयपुर कुटुंब की ओर से श्रीमती सुमन मालीवाल, उपमहानिरीक्षक, केंद्रीय कारागृह उदयपुर के उदयपुर आगमन एवं नई

WAf𝕏TGin🖨
जैन सोशल ग्रुप उदयपुर कुटुंब ने उपमहानिरीक्षक सुमन मालीवाल का किया सम्मान

उदयपुर । जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” की ओर से श्रीमती सुमन मालीवाल, उपमहानिरीक्षक, केंद्रीय कारागृह उदयपुर के उदयपुर आगमन एवं नई जिम्मेदारी संभालने के अवसर पर केंद्रीय कारागृह, उदयपुर में उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीमती सुमन मालीवाल का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

सम्मान समारोह के दौरान श्रीमती सुमन मालीवाल ने कहा कि उन्होंने उदयपुर शहर के बारे में बहुत प्रशंसा सुनी थी। यहां की कला, संस्कृति, सभ्यता और लोगों के आपसी मेल-जोल ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि उदयपुर आने के बाद उन्हें बिल्कुल ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे किसी अनजान स्थान पर आई हैं, बल्कि यहां के आत्मीय वातावरण और लोगों के स्नेह ने उन्हें अपनापन महसूस कराया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कारागृह की जिम्मेदारी एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। कारागृह व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ कैदियों के प्रति मानवीय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण रखना भी आवश्यक है। प्रयास यह होना चाहिए कि कैदियों को केवल दंडित करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें सुधार, सकारात्मक सोच और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जाए।

श्रीमती मालीवाल ने कहा कि कारागृह की समस्याओं एवं व्यवस्थाओं को समझते हुए आवश्यक सुधार किए जाएंगे। कैदियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझने तथा उन्हें बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कानून एवं व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और सुधारात्मक दृष्टिकोण को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” की सचिव श्रीमती प्रीति राकेश मेहता ने कहा कि श्रीमती सुमन मालीवाल का उदयपुर आगमन संगठन एवं शहर के लिए हर्ष का विषय है। संगठन की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव का अवसर है।

संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण नाहर ने कहा कि जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” सदैव समाज एवं शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती सुमन मालीवाल जैसी संवेदनशील एवं अनुभवी अधिकारी के नेतृत्व में उदयपुर केंद्रीय कारागृह में सकारात्मक एवं सुधारात्मक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पारस खुर्दिया, माधुरी वीरेंद्र तलेसरा, किरण जितेंद्र नाहर, अनुपमा जारोली, डॉ. गजेंद्र सामर, मीडिया प्रभारी भूपेश खिमेसरा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” की ओर से श्रीमती सुमन मालीवाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सार्थक एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।