उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 12 के 17 वर्षीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी आर्यन शर्मा ने तुर्की के मर्सिन में आयोजित वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट यूथ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल और पुरुष युगल में स्वर्ण पदक तथा मिश्रित युगल में रजत पदक जीतकर देश, राजस्थान और विद्यालय का नाम रोशन किया।
आर्यन इससे पहले ब्राजील में आयोजित BWF वर्ल्ड सर्किट ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल-2026 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हैदराबाद में आयोजित सातवीं पैरा सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा जूनियर एंड यूथ नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में आर्यन ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
आर्यन का चयन सितंबर में चीन और जापान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए भी हुआ है। कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ वह आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए लॉस एंजेलिस पैरालंपिक-2028 में पदक जीतना है।
