मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हेतु पंजीकरण की बढ़ाई गई तिथि 10 अगस्त तक

जैसलमेर। जिले में सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी 28 नवम्बर, शनिवार को ’’जवाहर

WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर । जिले में सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी 28 नवम्बर, शनिवार को ’’जवाहर नवोदय विद्यालय चयन’’ का आयोेजन किया जाना निर्धारित किया गया है। इस चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अन्तिम तिथि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोहनगढ़ के प्राचार्य, पवन कुमार बेनीवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण केवल ऑनलाईन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएगें, ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएगें।

साथ ही उन्होंने बताया कि ऑनलाईन पंजीकरण नवोदय विद्यालय समिति की बेवसाईट https%//navodaya.gov.in के माध्यम से निःशुल्क किया जा सकता है।

साथ ही अभ्यर्थी ऑनलाईन पंजीकरण कर सकता है, जो कक्षा 3 एवं 4 किसी सरकारी अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो।

इस सम्बन्ध में सभी वर्ग के अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 01 मई, 2015 से 31 जुलाई, 2017 के बीच (दोनों दिवसों को मिलाकर) होनी चाहिए।