मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विश्व स्तनपान सप्ताह पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

इनर व्हील क्लब ने पोस्टर विमोचन कर चिकित्सकों का किया सम्मान

मुख्य बिंदु
  • विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर की ओर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सैटेलाइट हॉस्पिटल, चांदपोल एवं मैग्नस हॉस्पिटल, उदयपुर में जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया।
  • क्लब सचिव एडवोकेट साधना मेहता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
  • उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण पोषण का प्रमुख स्रोत होने के साथ संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा मां और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है।
  • इस अवसर पर क्लब एडवाइजर रश्मि पगारिया ने चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
  • मैग्नस हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
विश्व स्तनपान सप्ताह पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

उदयपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर की ओर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सैटेलाइट हॉस्पिटल, चांदपोल एवं मैग्नस हॉस्पिटल, उदयपुर में जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया।क्लब सचिव एडवोकेट साधना मेहता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।

इसका उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण पोषण का प्रमुख स्रोत होने के साथ संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा मां और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है।इस अवसर पर क्लब एडवाइजर रश्मि पगारिया ने चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मैग्नस हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा गोयल ने कहा कि मां का प्रथम दूध कोलोस्ट्रम नवजात शिशु के लिए अमृत के समान होता है।

इसलिए जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए।कार्यक्रम में एडवोकेट साधना मेहता, रश्मि पगारिया, वंदना शर्मा, चन्द्रकला कोठारी, ललिता मेहता, यशवंत भंसाली, आईएसओ सुनयना जैन, सीसी अंजू माहेश्वरी, निशा अग्रवाल एवं पीडीसी चन्द्रप्रभा मोदी सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।