मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अमरूद की वैज्ञानिक खेती अपनाने हेतु एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर में संचालित अखिल भारतीय समन्वित फल परियोजना के तत्वावधान

WAf𝕏TGin🖨
अमरूद की वैज्ञानिक खेती अपनाने हेतु एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर में संचालित अखिल भारतीय समन्वित फल परियोजना के तत्वावधान में 18 सितंबर 2026 को ग्राम पहाड़ा, पंचायत समिति नयागांव, जिला उदयपुर में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला किसानों के लिए अमरूद की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग की 25 महिला किसानों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को अमरूद की उन्नत किस्मों, फल बाड़ी की स्थापना तथा अमरूद की वैज्ञानिक खेती की उन्नत तकनीकों के बारे में विषय विशेषज्ञों डॉ. एस.एस. लखावत, डॉ. वीरेन्द्र सिंह एवं डॉ. हरि सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने किसानों को पौध रोपण, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन समारोह में क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक एवं परियोजना प्रभारी डॉ. एस.एस. लखावत ने महिला किसानों को अमरूद की वैज्ञानिक खेती अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को उन्नत तकनीकों का नियमित रूप से उपयोग करने तथा गुणवत्तापूर्ण फल उत्पादन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण में भाग लेने वाली प्रत्येक महिला किसान को अमरूद की उन्नत किस्म के 25 पौधे, उर्वरक एवं कीटनाशी दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. लखावत ने सभी प्रतिभागी महिला किसानों एवं सहयोगी अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।